आम आदमी पार्टी ने सतनाम शोभायात्रा एवं भक्तिन कर्मा माता शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया

💥 आम आदमी पार्टी ने सतनाम शोभायात्रा एवं भक्तिन कर्मा माता शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।

     संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासी दास बाबा जी के 266 वी अवतरण दिवश के पावन अवसर पर  सतनामी समाज  द्वारा भव्य शोभा यात्रा  का आयोजन आरंग में 15 दिसंबर को आयोजित किया गया था।  एवं भक्त माता कर्मा का शोभा यात्रा का  आम आदमी पार्टी विधानसभा आरंग परिवार ने परमानंद जांगड़े के अगुवाई में भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया। 

सतनामी समाज विकास खंड आरंग सहित सर्व मानव समाज एवं बुद्धजीवी गण भव्य शोभा यात्रा में भाग लेने पहुँचे जिसका स्वागत आम आदमी पार्टी के नेता परमानंद जांगड़े के नेतृत्व में भव्य मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर पानी बिस्किट का वितरण कर भव्य स्वागत किया।
शोभा यात्रा में सात श्वेत ध्वज वाहक के अगुवाई में नगर भ्रमन किया गया जिसमें दूर दूर से शोभा यात्रा में लोग पहुँचे एवं शोभा यात्रा में बाबा जी की भक्ति गीतों में लोग झूम कर खूब नृत्य करते नज़र आये। भव्य शोभा यात्रा का स्वागत आम आदमी पार्टी परिवार के सभी कार्यकर्ता ने उत्साह उमंग के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत वंदन अभिनंदन किया तथा शोभा यात्रा में भाग लेने वाले समस्त मानव समाज का पुष्प वर्षा कर संत समाज को पानी बिस्किट वितरण कर सेवा किया। आम आदमी पार्टी के समाजिक सरोकार को समाज ने भूरी भूरी प्रशंसा किया। बाबा जी की जन्म तिथि को सतनामी समाज काफ़ी उत्साह के साथ मनाते है। बाबा जी के ज़न्म दिन के अवशर पर बाबा जी के प्रतीक श्वेत ध्वज का
दर्शन के लिये आरंग विकास खंड के कोने कोने से संत जन उपस्थित होते है। जिसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजिक सरोकार के तहत गर्म जोशी के साथ स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री परमानंद जांगड़े श्री शीत चंद्राकर श्री द्वारिका नारंग , डागेश्वर भारती भूनेश जांगड़े जितेंद्र टंडन ,राजू कुर्रे ,धरम बंजारे ,संजय टंडन , विक्की , विश्वनाथ महिलांग , संदीप टंडन दिनेश चतुर्वेदी सत्यप्रकास बंजारे आदि कार्यकर्ताओ ने महती योगदान दिया।

                     आपका 
               ( परमानंद जांगड़े )
               7000938054

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *