रायपुर,विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा द्वारा गुरु घासीदास जयंती में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा
विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर परसूलीडीह में पूजा पाठ कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
रायपुर । धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर में ग्राम पंचायत टेकारी,के परसूलीडीह में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुई।
विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा मानव जाति के उत्थान में संत बाबा गुरू घासीदास जी का जीवन अनुकरणीय है हम सभी को उनके बताए ’मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत है और सत्य के रास्ते में चलकर मानवता के हित में काम करना चाहिए और बाबा गुरू गुरुघासीदास जी ने शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही समता रूपी समाज के निर्माण और सबके उत्थान की दिशा में काम किया उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
विधायक शर्मा ने प्रदेश वाशियों को गुरू घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी।

