पूर्व पार्षद गोविन्द मिश्रा के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अवैध वसूली करने, के विरुद्ध शिकायत दर्ज,

पूर्व पार्षद गोविन्द मिश्रा के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अवैध वसूली करने, के विरुद्ध शिकायत दर्ज,

रायपुर राजधानी के तेलीबांधा थाने में पूर्व पार्षद गोविंद मिश्रा के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अवैध वसूली धमकी देने की शिकायत दर्ज होने का मामला सामने आया है,जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनय दुबे, पिता एस.एन. दुबे, निवासी- महेश किराना शॉप के आगे, फण्डहर रायपुर छ०म० होटल का व्यवसाय करता है।प्रार्थी ने बताया कि मै सभी करो का भुगतान करता हू व शासन के सभी नियमो व शर्तो का पालन करता हूँ।

पिछले दो वर्षो से गोविन्द मिश्रा पूर्व पार्षद द्वारा लगातार मुझे होटल बंद करने की धमकी, गाली गलौज की जाती है गोविन्द मिश्रा को जब भी पैसे की जरूरत होती है तो मुझे फोन करके अपने लोगो को भिजवाकर पैसे मांगते है पिछले वर्ष से इन्हें राशि 1,32,000/- रुपये ( अक्षरी एक लाख बत्तीस हजार) रूपये दे चुके है और एक बार प्लाईट टिकट करवा चुका हूँ उसके बाद भी गोविन्द मिश्रा मुझसे जब तब होता है वसूली करते रहते है।

गोविन्द मिश्रा का कहना है कि यहां पर धंधा करना है तो हमको महीना देना पडेगा। आये दिन विभिन्न विभागो से मेरी शिकायत करते रहते
है।

जिसका प्रमाण छाया प्रति संलग्न है। महोदय जी मैं अपना घर बार बेचकर जीवन यापन हेतु

एक्सप्रेस हाईवे पुण्डहर में एक होटल व्यवसाय का संचालन करता हूँ। जिससे मेरे परिवार का भरण-पोषण होता है। मेरे संस्थान में कई बार मेरे नहीं रहने पर आकर मेरे कर्मचारियों से भी गंदी-गंदी गाली देकर बात करते हैं एंव यहां से काम छोड़कर चले जाने को बोलते है ऐस कहने से मेरे कई कर्मचारी भयभीत होकर काम छोडकार चले भी गये है। जिससे मेर व्यवसाय पर बुरा असर भी पड़ता है एंव दुकान तोड़वाने, बिजली बंद करवाने की बात करता है तथा मेरा नाली बंद करवा चुके है। मेरे कर्मचारियो के सामने मुझे माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली भी देते है जो कि मुझे बहुत बुरा लगा है।

महोदय मै गोविन्द मिश्रा को किसी भी प्रकार से अब कोई राशि/हप्ता नहीं देना चाहता हूँ। मेरे साथ अगर भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी गोविन्द मिश्रा की होगी।

आपसे निवेदन है कि गोविन्द मिश्रा पर उचित कानूनी कार्यवाही करते हुये मुझे न्याय दिलवाये। गोविन्द मिश्रा से मुझे जान का खतरा भी है सूचित करता हूँ कार्यवाही चाहता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *