नियमतीकरण का क्या है गाइड लाइन क्यों हो रहे है वर्तमान में अवैध निर्माण

नियमतीकरण का क्या है गाइड लाइन क्यों हो रहे है वर्तमान में अवैध निर्माण?

शासन द्वारा अवैध रूप से बने घर व दुकान को नियमतीकरण कर राजस्व तों कमाया जा रहा है मगर इसके विपरीत देखा जाय तों वर्तमान में निर्माणाधीन भवन का भी नियमतीकरण किया जा रहा है इसके लिए जिम्मेदार कौन है शासन ने यह नियम पूर्व में बने अवैध रूप से मकान व दुकान को वैध करने के लिए निकाला है ताकि वो वैध भीं हो जाय साथ ही उससे अर्थदंड लेकर राजस्व कमाया जा सके इसका जमकर फायदा अवैध निर्माणकर्ता द्वारा उठाया जा रहा है वर्तमान में हो रहे निर्माण को रोकने वाले निगम कर्मचारी वा अधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाही नही किया जा रहा है?नियमानुसार नियमितीकरण पुराने अवैध रूप से बने मकान व दुकान के लिए निकाला गया है जिसका फायदा अभी वर्तमान मे हो रहे अवैध निर्माणकर्ताओ को भीं दिया जा रहा है मिलीभगत करके अगस्त 2015 के पूर्व का गूगल मेप के अनुसार नियमितीकरण नही किया जा रहा है?

नियमतीकरण का जिम्मेदार कौन मकान व दुकान जो नये निर्माण हुवे हो या हो रहे है उसे उस क्षेत्र के अधिकारियो व कर्मचारियों ने क्यों नहीं रोका/किसकी मिलीभगत से हुवा निर्माण/मास्टर प्लान का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है अधिकारियो व कर्मचारियों की क्या है मजबूरी जो सभी जगह हो रहा नाक के निचे /मेन रोड पर निर्माण कराकर नियमतीकरण मे फाइल लगवा दी जाती है अगस्त 2015 के पूर्व गूगल मेप के आधर पर नियमितीकरण किया जाना चाहिए?

नियमतीकरण में किया गया आवेदन की मांग व मांग पूरा होने तक किसी तरह का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए इसको निगम प्रशासन द्वारा रोका जाना चाहिए इसके विपरीत नियमतीकरण मे फाइल लगाकर बिना नक्शा पास हुवे निरंतर निर्माण जारी रहता है वर्तमान में हो रहे निर्माण को रोकने के लिए निगम प्रशासन की क्या है मजबूरी?

शासन को उन अधिकारियो पर भीं कार्यवाही करनी चाहिए जिसने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाया अवैध निर्माण करवाया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *