रेल्वे प्रशासन ने अपने तानाशाही रवैया की वजह से आवाजाही मार्ग को किया बंद

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। रेल्वे प्रशासन ने अपने तानाशाही रवैया की वजह से आवाजाही मार्ग को किया बंद। रेलवे प्रशासन बिलासपुर के द्वारा रेलवे क्षेत्र के कुछ सड़कों को बंद कर दिया गया था जिसके कारण आसपास के क्षेत्र वासियों के साथ-साथ छोटे बच्चे जो रोजाना उसी सड़क का इस्तेमाल कर स्कूल आना जाना करते है उन बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसे देखते हुए बिलासपुर शहर के विधायक माननीय शैलेष पांडे व कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय के साथ उपस्थिति रेलवे परिक्षेत्र के कांग्रेसी नेता गण एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा रेलवे प्रशासन का विरोध किया गया एवं पुनः रोड को खोलने की मांग को लेकर मुल्कराज होटल के सामने धरना प्रदर्शन किया गया जिसके बाद रेलवे प्रशासन एवं डीआरएम के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि सड़क को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा तत्पश्चात आश्वासन के बाद रेलवे क्षेत्र के कांग्रेसी नेता गणों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा धरना प्रदर्शन को समाप्त किया गया उक्त धरना प्रदर्शन में बिलासपुर विधायक माननीय शैलेष पांडे के साथ सैयद इमरान हुसैन, डब्बू भाई, शहजादी कुरैशी, साईं भास्कर, मोहम्मद अयूब, सैयद मकसूद अली, सैयद जहूर अली, जोगेंद्र गोयल, मोनू रजक, विराक रजक, चंदन सिंह, रेहान भाई, राजा, मोहम्मद मेराज, ऑटो चालक गण, आम नागरिक एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *