बिलासपुर,बर्थडे मनाने निकली युवती की हत्या,आरोपी ने पत्थर से सिर कुचला,
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है.सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में युवती की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक मृतका शनिवार शाम को जन्मदिन मनाने घर से निकली थी.लेकिन वापस नहीं लौटी. शक के आधार पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है.सिरगिट्टी थानान्तर्गत सिलपहरी का मामला है. बताया गया कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश उस लड़की को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां उसने पहले तो लड़की से विवाद किया। फिर उसका गला भी दबाया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से भाग गया। लोगों द्वारा बताया गया है कि घटना के बाद यश वहां पर कुछ देर तक घूमता भी रहा था। रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा रहा। उधर,जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तब उसके परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मगर लड़की का कुछ पता ही नहीं चला वहीं अगले दिन रविवार सुबह 11 बजे के लगभग युवक तोरवा थाने पहुंच गया और उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्टी पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

