सरस्वती सायकल योजना ने छत्तीसगढ़ की बेटियों के अरमानों को दिए नए पंख – सुलोचना कर्मा

अयान न्यूज. दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

सरस्वती सायकल योजना ने छत्तीसगढ़ की बेटियों के अरमानों को दिए नए पंख – सुलोचना कर्मा*

सरस्वती साइकिल योजना के तहत हाई स्कूल समलूर में किया साइकिल का वितरण

गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत समलूर के हाई स्कूल समलूर में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने छात्राओं को सायकल वितरण किया। बच्चों को संबोधित करते हुए सुलोचना कर्मा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से राज्य की बेटियों का हौसला बढ़ा है, ये योजना छात्राओं के उच्च शिक्षा में सहायक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि एक शिक्षित महिला एक शिक्षित समाज का निर्माण करती है। साथ ही यह बात मुझे खुशी देती है कि सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ की बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ा रही है। साथ ही बेटियों की शिक्षा भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता में है और सरस्वती सायकल योजना इस प्राथमिकता की अहम कड़ी रही है। सरकार बेटियों को मिडिल से हाई और हाई से हायर तक की शिक्षा के लिए प्रेरित करने सायकल योजना का लगातार विस्तार कर रही है। साइकल वितरण कार्यक्रम के पश्चात जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य संजय ठाकुर, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *