सोलर एनर्जी को फोकस करता नेशनल एक्सपो आज से

सोलर एनर्जी को फोकस करता नेशनल एक्सपो आज से

रायपुर । इन्दौर इन्फोलाइन प्रा.लिमिटेड द्वारा दिनांक 09 से 11 दिसंबर तक साइंस कॉलेज रायपुर में तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो स्टील एंड पावर का आयोजन किया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए एक्सपो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस एक्सपो में 150 स्टाल्स लग रहे हैं,जिसमें औघोगिक 15 हजार उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें देश भर के लगभग दस हजार विजिटर आ सकते हैं। इस वर्ष हरित ऊर्जा और सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस रहेगा। इस शो से रायपुर सहित प्रदेेश भर के उद्योगों को नवीनतम प्रौद्योगिकी एक्सपोजर के साथ लाभ होगा तथा एमएसएमई क्षेत्र की नेटवर्किंग के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *