छत्तीसगढ को मिली पहली वंदे भारत जो बिलासपुर से नागपुर के बीच 11 दिसंबर से दौड़ेगी

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। छत्तीसगढ को मिली पहली वंदे भारत जो बिलासपुर से नागपुर के बीच 11 दिसंबर से दौड़ेगी । बिलासपुर देश मे सबसे उत्तम तकनीक से बनी भारतीय रेल की नई यात्री गाड़ी वंदे भारत ट्रेन जिसे लेकर पूरे भारत मे चर्चा है वह गुरुवार को बिलासपुर के प्लेटफार्म 08 पर रात्रि 12:30 पर पहुँची जिसे देखने मीडिया के पत्रकारों सहित रेल कर्मचारी भी उमड़ पड़े। वंदे भारत ट्रेन चेन्नई में निर्मित होकर सीधे बिलासपुर पहुँची है जिसे तीन दिनों तक यहाँ के लोको शेड में रखकर संपूर्ण रूप से जाँचा परखा जाएगा जिसके बाद उक्त यात्री गाड़ी को नागपुर रवाना कर दिया जाएगा जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कर रवाना करेंगे।वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट बी.के.गुप्ता व चीफ लोको इंस्पेक्टर एस.पी.डे ने बताया वंदे भारत यात्री गाड़ी नई और उत्तम तकनीकों से निर्मित हुई है जिसके सारे स्विच बोर्ड व केबिन एक पुराने ट्रेनों से भिन्न है। इसे चलाने पायलट को विशेष ट्रेनिंग लेना पड़ा है साथ ही ट्रेन के पुर्जों को संचालित करने सारे सुविधाएँ उपलब्ध है। उन्होंने बताया इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर है जो कि अन्य ट्रेनों की अपेक्षा सबसे अधिक है इसके रंग रोगन बहुत ही आकर्षक है व संपूर्ण बोगियां वातानुकूलित है जिसे चलाने के पश्चात एक नया अनुभव प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *