कलेक्टर ने किया पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

अयान न्यूज दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

कलेक्टर ने किया पशु चिकित्सालय का निरीक्षण
दन्तेवाड़ा, 08 दिसम्बर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने पशुधन विकास विभाग जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पूरे परिसर का अवलोकन कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयां, मशीनें एवं अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे पशुओं का इलाज चिकित्सालय में ही करें। साथ ही बड़े पशुओं के इलाज के लिए फील्ड में ही उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे पशुपालकों को कोई परेशानी ना हो। कलेक्टर ने चिकित्सालय में मौसम को देखते हुए जरूरी दवाएं एवं टीके उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यकतानुसार दवाई का वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *