रायपुर,राजधानी की सड़क पर जुर्म की सजा: लड़की के चेहरे पर ब्लेड से किया था वार,अब उसी मोहल्ले में पुलिस ने निकाला जुलूस,
रायपुर। राजधानी में एक क्रिमिनल ने सरेआम लड़की के चेहरे पर ब्लेड से वार कर दिया था,जिससे लड़की खून से लहूलुहान हो गई थी.अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिस इलाके में हमला किया था, पुलिस ने उसी के मोहल्ले में क्रिमनल का जुलूस निकाला है।
दरअसल,मोनू साहू ने चौकी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वह शीतला पारा रामनगर गुढ़ियारी रायपुर में रहती है.शाम को अपने घर में बैठकर TV देख रहीं थीं, उसी समय मोहल्ले का निवासी ज्ञानू साहू लड़की के घर अंदर अनाधिकृत रूप से घुस गया.
इस दौरान आरोपी ज्ञानू साहू ने लड़की से बोला कि तू अपने आपको ज्यादा होशियार समझती है,गली में खड़े रहते हैं,तो पुलिस में शिकायत करेगी. यह कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.अपने पास रखे ब्लेड़ से लड़की के चेहरे पर बाएं गाल में मारकर चोट पहुंचाया. इसके बाद फरार हो गया.
लड़की और लड़की के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस में कि पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 510/22 धारा 452, 294, 506, 326 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने गंभीरता से लिया.आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया/पीड़िता,उसके परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी ज्ञानू की पतासाजी करना प्रारंभ की. टीम के सदस्यों ने आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकनों में लगातार रेड कार्रवाई कर आरोपी ज्ञानू साहू को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त घटना को करना स्वीकार किया गया.आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड ज्बत किया.तब जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई. आरोपी ज्ञानू साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 साल निवासी डोली कुंआ के पास शीतलापारा रामनगर गुढ़ियारी रायपुर को जेल भेज दिया गया है।

