रायपुर– पुरानीबस्ती के कुकरीपारा में क्षेत्र में बीते दिनों से चल एक जमीनी विवाद मामलेे में खबर प्रसारित करने पर पत्रकार के खिलाफ अपराध पंजीबद्व किया गया है। पुलिस के अनुसार कुकरीपारा में निवासरत गुप्ता परिवार ने अपने बच्चो और अपने पारिवारिक सदस्यों को पड़ोस में निवासरत जाति विशेष के लोगो से खतरनाक बताया था।
विजया गुप्ता ने टीवी चैंनलों और हिन्दू संगठनो को बताया कि उनके घर को खाली कराने जाती विशेष द्वारा लगातार दवाब बनाया जा रहा है, साथ ही बेटी और सदस्यों को नुकसान पहुचने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी व कलेक्टर से की पर कार्यवाई नही हुई।” एक टीवी चैनल के पत्रकार योगेश मिश्रा ने इस पूरे मामले का प्रसारण किया। तब शुक्रवार देर रात पत्रकार योगेश मिश्रा सहित विजय गुप्ता उसकी बेटी करिश्मा गुप्ता और हिन्दूवादी नेता ओमेश बिसेन पर आईपीसी 154 के अंर्तगत अपराध दर्ज किया गया।
जमीन विवाद को सांप्रदायिक बताया-
पुुुलिस के अनुसार मामला साम्प्रदायिक न होकर जमीनी विवाद है। पुलिस में हुई शिकायत में शिकायतकर्ता संजय सिंह नेें कहा गया कि उक्त गुप्ता परिवार जमीन को हथियाने गलत आरोप लगा रहे है और ही जाती विशेष पर टिप्पणी कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का काम कर रहे है और टीवी चेंनल के पत्रकार उनका इसमें साथ दे रहे है, ऐसे में सभी पर अपराध दर्ज किया जावे।
ना जांच ना पड़ताल सीधे एफआईआर- पुलिस ने शिकायत मिलते ही पत्रकार सहित तीन अन्य पर अपराध पंजीबद्व कर दिया। एफआईआर के पूर्व न कोई जांच की गई ना कोई पड़ताल। वर्ष 2010 व 2016 में तत्कालीन डीजीपी ने किसी भी पत्रकार पर एफआईआर के पूर्व डीएसपी स्तर के अफसर से जांच उपरांत ही अपराध पंजीबद्व करने का आदेश जारी किया था उसका पालन नही किया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एकपक्षीय कार्यवाई कर दी, जिसका पत्रकार संगठन विरोध कर रहे है।

