शा. पूर्व मा. शाला व प्रा. शाला सड्ढ़ू के संयुक्त तत्वावधान में शाला प्रवेश महोत्सव रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक सत्यनारायण शर्मा


शा. पूर्व मा. शाला व प्रा. शाला सड्ढ़ू के संयुक्त तत्वावधान में शाला प्रवेश महोत्सव रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मा. सत्यनारायण शर्मा जी के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तक एवं गणवेश के साथ ही गत वर्ष विधालय में प्रथम, द्रितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिल्ड व मेडल दिया गया। उक्त व्यवस्था शाला विकास समिति के अध्यक्ष छत्रपाल धीवर व समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया था। शाला के विभिन्न समस्याओं को विधायक महोदय जी के समक्ष रखा गया, विधायक जी के द्वारा उत्सव मनाने के साथ साथ मेघावी छात्र छात्रों को आश्वासन दिया गया। साथ ही शाला परिसर में वृक्षरोपण किया गया मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूजा सरपंच श्री ईश्वरी सिन्हा जी, लाभू धीवर जी, वेदप्रकाश साहू जी दोनो स्कूल के प्राचार्य महोदया समस्त शिक्षकगण, पालकगण, नगर के वरिष्ठ नागरिकगण शाला विकास समिति के सदस्यगण प्रवीण पटेल, केशव यादव, खेम निर्मलकर, विषणु निषाद, अनन्दा धीवर, अमृत मानिकपुरी के साथ छात्र छात्रा उपस्थित थे

          
          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *