दंतेवाड़ा जिले में भव्यता के साथ मनाया जाएगा एक दिवसीय राज्योत्सव

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

  • दंतेवाड़ा जिले में भव्यता के साथ मनाया जाएगा एक दिवसीय राज्योत्सव*

दंतेवाड़ा, 28 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिले में एक दिवसीय राज्योत्सव के सबंध में अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में बैठक रखी गयी। जिसमें तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस बार 22 वें छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन मेनका डोबरा मंदिर परिसर में भव्यता के साथ 01 नवम्बर को मनाया जाएगा। राज्योत्सव में विकास कार्यों की प्रदर्शनी का आयोजन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं का विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएगी। जिसमें जिला पंचायत, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अन्य शामिल हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास कार्यों की झलकछाया चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। बैठक में एसडीएम श्री कुमार विश्वरंजन, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *