दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर के द्वारा निर्माणाधीन छात्रवास का किया गया निरीक्षण

दंतेवाड़ा।भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर के द्वारा निर्माणाधीन छात्रवास का किया गया निरीक्षण*

गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए समय सीमा में पूर्ण करें-कलेक्टर
दंतेवाड़ा, 28 अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने शुक्रवार को जिले के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। विकासखंड गीदम अन्तर्गत जावंगा में बालक-बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी,बिजली, शौचालय जैसे अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एजुकेशन सिटी जावंगा में 250 सीटर बालक छात्रावास तथा 250 सीटर बालिका छात्रावास तैयार किए जा रहे है। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करते हुए आगामी दिसंबर माह तक छात्रावास के कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए है। तत्पश्चात् कलेक्टर ने छू लो आसमान की निर्माणाधीन 100 सीटर बालिका छात्रवास भवन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में जो भी कमियां है। उन्हें चिन्हित कर तत्काल दूर करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री नंदनवार ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कड़ाई से मॉनिटरिंग की जाएगी साथ ही गुणवत्ता में कमी मिलने पर सबन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री ललित आदित्य नीलम, एसडीएम श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *