लोकेशन:– जांजगीर-चांपा।
*स्लग – खाद्य विभाग की छापेमारी
रिपोर्ट – अजय कुमार दास
एंकर:– जांजगीर-चांपा जिले में खुले सामानो जैसे मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थो पर मिलावटी सामान बेचने वाले व्यापारियों पर जल्द गिरेगी फूड इंस्पेक्टर अपर्णा आर्या की गाज, जहा दीवाली त्यौहारों को मद्दे नजर रखते हुए फूड इंस्पेक्टर अपर्णा आर्या द्वारा लगातार खुले सामानों का सैंपल लेकर टेस्टिंग लैब भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर चांपा जिले के टेंपल सिटी शिवरीनारायण में फूड इंस्पेक्टर अपर्णा आर्या खुले खाद्य सामानों का निरीक्षण करने आई हुई थी, जहां कई दुकानों में खुले खाद्य सामानों का सैंपल लेकर टेस्टिंग लैब भेजा गया और अशोक स्वीट्स और कान्हा स्वीट्स के संचालकों को खुले खाद्य सामग्री पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट लगाने के लिए मिला नोटिस, इसी निरीक्षण के दौरान अशोक स्वीट के संचालक द्वारा फूड इंस्पेक्टर अपर्णा आर्या के साथ बहस किया गया जिसके बाद पुलिस बल ले जाकर अशोक स्वीट्स में फूड इंस्पेक्टर अपर्णा आर्या द्वारा कार्यवाही की गई।
बाइट – अपर्णा आर्य, खाद्द अधिकारी, जांजगीर

