दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर आगामी दीपावली त्योहारों को देखते हुए आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन विभिन्न मिष्ठान भण्डारो का किया गया निरीक्षण

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर आगामी दीपावली त्योहारों को देखते हुए आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन विभिन्न मिष्ठान भण्डारो का किया गया निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 21 अक्टूबर 2022। आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में विभिन्न होटलों, मिठाई की दुकानों, किराना दुकानों, नमकीन विनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण किया गया एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच लिया गया। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न स्थानों दन्तेवाड़ा, किरंदुल, गीदम, बारसूर, बचेली, नकुलनार, मैलावाड़ा आदि क्षेत्र के खाद्य परीसरों का निरीक्षण किया गया। और खाद्य सैंपल जैसे नमकीन, सूजी, तेल, ड्राई फुट, आटा, पेड़ा, बर्फी, जलेबी, पनीर, दूध, दही, खोवा, नारियल लड्डू, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मलाई चाप, दुध से बनी मिठाईयां आदि के नमूने संकलित किए गए। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कुल 112 नमूना परीक्षण हेतु लिया गया, जो भी खाद्य पदार्थ अमानक पाया गया उन्हें तुरन्त नष्ट करवाया गया एवं खाद्य कलर फूड ग्रेड उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। आईल रिफ्रैक्टोमीटर द्वारा तेल की गुणवत्ता जांच की गई। जंहा सही नहीं पाया गया तुरंत नष्ट करवाया गया तथा लीगल सेम्पल 04 एवं सर्विलेंस सेम्पल 09 संकलन किया गया। इस दौरान समस्त मिठाई दुकानों में मिठाईयों की डिस्प्ले में वैधता अवधि प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया अधिकतम दुकानों में डिसप्ले करना पाया गया और जहां नहीं पाया गया वहां तत्काल करवाया गया। इस दौरान विभिन्न व्यापारियों को कुल 12 नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु पूनम होटल, विधान होटल, राजस्थान बीकानेर स्वीट्स, विजय गोलधर स्वीट्स किरंदुल, जय माता दी स्वीट्स, बाबा होटल, नर नारायण, राजस्थान बीकानेर बचेली, जे एम.डी स्वीट्स, सिद्धी विनायक स्वीट्स, लखन होटल गीदम, देवभोग स्वीट्स, अम्बे बीकानेर, राजस्थान बीकानेर, जयगुरू होटल, बिकट जूस कार्नर, क्षीर सागर, बेंगलोर बेकरी दंतेवाड़ा से कलाकंद, काजू कतली, बेसन बर्फी, खोवा, पनीर, गिट्स गुलाब जामुन, मैदा, खीर कदम, बेसन लड्डू, पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मिल्क केक, काजू गजक आदि का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भी भेजा गया। मिठाई को आकर्षक बनाने में उपयोग होने वाले फूड कलर एवं चांदी वर्क मानक अनुसार एवं निर्धारित मात्रा में उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *