स्वयं सेवकों ने अरपा छठ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से स्वयं सेवकों ने अरपा छठ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।

बिलासपुर। लोकमानस की आस्था के जुडे़ लोकपर्व छठ पूजा के पूर्व प्लास्टिक मुक्त भारत के तहत नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के युवा मंडल दीनबंधु हेल्प फॉउंडेशन के सदस्यों ने अरपा छठ घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शासकीय ई. राघवेंद्र राव महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों की उपस्थिति में व्यापक स्‍तर पर साफ सफाई की गई। इधर-उधर बिखरे कूड़े कचरे व प्लास्टिक को एकत्रित कर कूड़ेदान तक पहुंचाने नगर निगम कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा। वहीं स्‍वच्‍छता के विषय पर आयोजित इस अभियान में अन्‍य लोग भी जुटे और मां अरपा के तट पर स्‍वच्‍छता अभियान में हिस्सा लिए। साफ सफाई के बाद छठ घाट समिति द्वारा मां अरपा की शायं आरती में 28 अक्टूबर को सम्मिलित होने स्वयं सेवक सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान राजकिशोर नगर से जोनल कमिश्नर रंजना अग्रवाल भी उपस्थित रही। छठ घाट समिति के सचिव श्री अभय नारायण जी ने कहा कि छठ महापर्व हमें स्वच्छता का संदेश देता है। भगवान भाष्‍कर की आराधना का पर्व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराता है। छठ पर्व पर की गई साफ-सफाई एवं भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य हमें पर्यावरण संरक्षण की बात सिखाता है। सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश को मानेंगे कि स्वच्छता भगवान का दूसरा रूप है और इसको शहर के कोने-कोने में लागू करेंगे एवं आने वाले समय में ये सुनिश्चत करेंगे कि मां अरपा नदी की पारिस्थिति को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने में सक्षम बनाने के लिए अरपा और उसके घाटों से प्रदूषण पूरी तरह खत्म करेंगे। इस अभियान में छठ घाट पूजा समिति के कार्यालय प्रभारी श्री हरिशंकर कुशवाहा जी, अजय यादव (एमआईसी) नगर निगम सदस्य बिलासपुर, डॉ कुमुद सिंह (छठ घाट समिति) सहित नेहरू युवा केंद्र युवा मंडल दीनबंधु हेल्प फाउंडेशन से अरुण साहू, नितेश मोहले, आकाश सोनी, नीरज कांठले, शारदा श्रीवास, प्रतिभा तिवारी, सौम्या सोनी, शाहरुख खान, अविनाश नायक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *