सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति पर यादव झेरिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री समेत समाज के विभिन्न पदाधिकारियों का जताया आभार

सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति पर यादव झेरिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री समेत समाज के विभिन्न पदाधिकारियों का जताया आभार
जांजगीर सक्ती। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज से संबद्ध तहसील ईकाई जैजैपुर के बस स्टैण्ड स्थित झेरिया यादव समाज के सामाजिक भवन के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा माननीय विधायक रामकुमार यादव जी की उपस्थिति में हमारे समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव की मांग पर चन्द्रपुर के विश्राम गृह में सामाजिक प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात के दौरान डी.आर. यादव, सुरेन्द्र यादव, लच्छीराम यादव, हीरासाय यादव के मांग किए जाने पर जैजैपुर के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया है। जैजैपुर तहसील झेरिया यादव समाज के समस्त पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी, चन्द्रपुर विधायक माननीय रामकुमार यादव जी छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगनीक यादव जी का आभार प्रकट और धन्यवाद ज्ञापित किए है। जैजैपुर के यादव समाज के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री एवं विधायक चन्द्रपुर को चांदी के मुकुट पहनाकर आभार व्यक्त किया। आभार प्रकट करने वालों में सुरेन्द्र यादव, विजय कुमार यादव जैजैपुर केन्द्र अध्यक्ष, लाल यादव, राजा यादव, रामाधार यादव, रमेश कुमार यादव, खेदूराम यादव, सुरेश यादव, सुंदर लाल यादव, धनकुमार यादव, रामभगत यादव, तीजराम यादव, संतराम खैरझिटी केन्द्र अध्यक्ष, बलराम यादव, जीतराम यादव कचंदा क एवं झेरिया यादव समाज के समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *