रायपुर निवासी 2 तस्कर,50 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार,
छत्तीसगढ़,जगदलपुर,नगरनार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 दिनों के अंदर गांजा तस्करी के 2 मामलों में 4 आरोपियों को पकड़ा है। सोमवार को रायपुर के पकड़ाए 2 आरोपियों से 50 किलो गांजा जब्त किया है। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने रायपुर निवासी 2 युवक गांजा लेने के लिए रायपुर से बस के माध्यम से जगदलपुर पहुँचे,वहाँ से ओडिशा जाने के बाद वहां से 2 बड़े पैकेट में गांजा को लेने के बाद उसे यात्री बस में भरवाकर रायपुर ले जाने की फिराक में जगदलपुर की ओर आ रहे थे,लेकिन मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बस्तर पुलिस ने सोमवार को धनपुजी नाका में अपने जवानों को तैनात किया,जहां एक यात्री बस को रोककर जब उसकी चेकिंग की गई तो 2 युवकों को पकड़ा गया।
इस मामले के बारे में थाना प्रभारी नगरनार बीआर नाग ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ही टीम गठित कर कार्रवाई हेतु धनपुंजी नाका पहुंचे, धनपुंजी में संदेह के आधार पर बस पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना-अपना नाम तारक गोप एवं गोपाल मण्डल दोनों निवासी माना कैम्प रायपुर का होना बताये। दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर दोनो के कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा मिला, पूछताछ करने पर गांजा रखने के संबंध में कोई भी कागज नहीं मिला, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी तारक गोप एवं गोपाल मण्डल के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

