रायपुर,पुलिस लाइन बैरक की दूसरे माले से गिरने से हवलदार की मौत

रायपुर,बैरक की दूसरे माले से गिरने से हवलदार की मौत

रायपुर,राजधानी के पुलिस लाइन में स्थित बैरक की दूसरे माले से गिरकर हवलदार की देर रात मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विजय खलखो CAF की 2 nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था.सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

हवलदार विजय खलखो राजधानी के पुलिस लाइन में बटालियन के कंपनी कैंप में बनी बैरक के ए ब्लॉक में रहता था, जहां देर रात दूसरे माले से गिरने की आवाज से साथी पुलिसकर्मियों ने देखा तो नीचे हवलदार विजय खलखो की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी.बताया जा रहा है कि जशपुर निवासी हवलदार विजय खलखो कुछ दिनों से बीमारी के चलते परेशान चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *