केशरी बी एड कॉलेज को निबंध में प्रथम एवं भाषण में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुल उत्सव 2022 के अंतर्गत जांजगीर-चाम्पा के समस्त महाविद्यालयों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं अग्रणी महाविद्यालय शा.टी.सी.एल.कॉलेज जांजगीर में आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न विधाओं नृत्य, भाषण, चित्रकला एवम निबंध मे जांजगीर -चांपा जिले के महाविद्यालयों ने सहभागिता दी ।जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में केशरी बी एड कॉलेज खोखरा की छात्रा ज्योति राठौर ने निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र शुभम पांडेय ने अपने वक्तृत्व से सभी को प्रभावित करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया । इनकी उपलब्धियों पर महाविद्यालय संचालक डॉ.सुरेश यादव ,प्राचार्या डॉ.रेखा तिवारी सहित प्राध्यापक गण श्रीमती स्वाति कश्यप ,जितेंद्र तिवारी,श्रीमती आशा तिवारी ने हर्ष व्यक्त किये तथा विजयी प्रतिभागियों को विश्विद्यालय स्तर पर रायगढ़ में होने वाले आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
——*—–

