मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली पालिका में 3.50 करोड़ रुपए की गोपनीय टेंडर की जांच 1 माह में भी पुरी नहीं हुई

मामला दंतेवाड़ा जिले के बचेली पालिका में 3.50 करोड़ रुपए की गोपनीय टेंडर की जांच 1 माह में भी पुरी नहीं हुई

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वह शासकीय कार्यों में लीपापोती करने नगर पालिका में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी हटाया गया

जांच टीम में डिप्टी कलेक्टर ज्वाइंट कलेक्टर एवं दूसरे पालिका के सीएमओ को भी रखा गया जिसके बावजूद कछुआ गती से हो रही है जांच

शिकायत कर्ताओं के मन में उठ रहे हैं कई प्रकार के प्रश्न

नगर पालिका परिषद बड़े बचेली सुर्खियों में रहने के साथ ही साथ हमेशा विवादों में घिरे रहता है। 

बचेली :-  लौहनगरी बचेली में 1 माह पूर्व निविदा क्रमांक 739 दिनांक 29 अगस्त 2022 का 3:30 करोड़ रुपए का निविदा गोपनीय तरीके से आमंत्रित कर अपने चहेते ठेकेदारों को बांटने का आरोप स्थानीय ठेकेदार व नगर वासियों ने लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम बचेली राजस्व अरुण कुमार सोम  एवं जिला प्रशासन कलेक्ट्रेट  महोदय विनीत नंदवार से की थी शिकायत करने के पश्चात कलेक्टर महोदय के द्वारा उक्त साढ़े तीन करोड़ रुपए की गोपनीय निविदाओं की जांच के लिए जांच टीम गठित किया गया था जो कि एक गंभीर व महत्वपूर्ण विषय होने के बावजूद जांच पूर्ण करने में विलंब होना शिकायत कर्ताओं के लिए चिंता की विषय होना लाजमी है। 

वही शिकायत कर्ताओं का यह भी कहना है कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखाने में नगर पालिका परिषद बड़े बचेली माही है जो कि अपनी मनमानी कर जमकर भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं कागजों में निर्माण कार्य अधिकारियों की जेब की विकास जमकर हो रही है उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच होने पर होंगे कई चौंकाने वाले खुलासे

वर्जन :- सुरेंद्र कुमार ठाकुर ज्वाइंट कलेक्टर

नगर पालिका बड़े बचेली में साढ़े तीन करोड रुपए की गोपनीय निविदा की शिकायत प्राप्त होने के बाद 6 सदस्य की जांच टीम गठित की गई है जिसके बाद हमारे द्वारा कई बिंदुओं पर जांच कर निविदा से संबंधित दस्तावेज को उपलब्ध कराने के लिए बचेली मुख्य नगरपालिका अधिकारी को कहा गया है परंतु आज दिनांक तक के सीएमओ के द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं एवं तीज त्यौहार व सशकीय अवकाश होने के कारण थोड़ा सा विलंब जरूर हुआ है पुनः नगर पालिका परिषद बड़े बचेली को नोटिस जारी की गई है दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए चार-पांच दिन के भीतर जाँच पूर्ण कर जांच रिपोर्ट कलेक्टर महोदय को सौंप दी जाएगी

वर्जन :- गणेश सिंह विनोद ठाकुर स्थानीय ठेकेदार

पिछले माह नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में हुए साढ़े तीन  करोड़ रुपए की निविदा घोटाला व भ्रष्टाचार की शिकायत 16 सितंबर को एचडी महोदय एवं कलेक्टर महोदय से लिखित शिकायत हमारे द्वारा की गई थी शिकायत उपरांत  एक माह पूर्ण होने के बावजूद जांच पूर्ण नहीं हो पाया है जो कि हमारे लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात है साथ जांच अधिकारियों पर से हमारी भरोसा उठते जा रहा है। 

दंतेवाड़ा, भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *