*डीजल चोरी कर अवैध भण्डार कर रखने वाले 05 आरोपि गिरफ्तार
एंकर….
एक बार फिर जांजगीर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस बार पुलिस ने ऐसे चोर गिरोह को दबोचा है, जो गाड़ियों के डीजल को चोरी कर बाजार में कम रेट में बेच दिया करते थे। जांजगीर के थाना बलौदा क्षेत्र में चोरी कर अवैध डीजल भंडारण कर रखने की सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक मनीष परिहार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम एंव बलौदा पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम बुडगहन एवं सराईताल के कई ठिकानों पर रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी (1) रमेश कुमार बरेठ निवासी सराईताल बुडगहन (2) संतोष कुर्रे हा.मु. डिहारीन मंदिर सराईताल बुडगहन , (3) कृष्ण कुमार कश्यप निवासी बैजलपुर प्रवीण कुमार कुर्रे निवासी बिरगहनी (5) अभिमन्यु कुर्रे निवासी डिहारीन मंदिर सराईताल बुडगहन के कब्जे में अवैध डीजल बिक्री हेतु रखा पाया गया है । इतना ही नहीं पुलिस को आरोपियों के पास से तीन वाहन भी अपने कब्जे में लिया है। जिसमें दो पीक-अप गाड़ी और एक बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। आरोपियों के पास से 3 हजार 1 सौ लीटर डीजल भी बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत 2 लाख 95 हजार बताया जा रहा है।
बाइट – अनिल सोनी, अडिशनल एस पी, जांजगीर

