प्रथम राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

प्रथम राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन

प्रत्येक माह कार्यदिवस वाले शनिवार को जेल लोक अदालत का किया जाएगा आयोजन

दंतेवाड़ा,16 अक्टूबर 2022।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर 2022 को प्रथम राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन जिला जेल दंतेवाड़ा,सुकमा और उपजेल बीजापुर में एक साथ आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी के मार्गदर्शन में जेल लोक अदालत में कुल 06 प्रकरण रखे गये थे जिसमें से कुल 03 का निराकरण किया गया है तथा 03 बंदियों की रिहाई की गई है ।

जेल लोक अदालत के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेवाड़ा श्रीमती रश्मि नेताम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अविनाश दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर श्री जगदीश राम तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा श्री संतोष महोबिया, कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री विजय कोठारी एवं खंडपीठ के सदस्य श्री छबिलाल नाग अधिवक्ता, श्री छत्रकुमार साहू सुलहकर्ता सदस्य एवं न्यायालय के स्टॉफ तथा जेल अधीक्षक श्री जी.एस. सोरी सहित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के श्री संजय कुमार सोनी एवं प्राधिकरण के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जेल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर श्री गौतम भादूडी के द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर में विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया जिसमें इस राज्य के सभी केन्द्रीय जेल, जेल / उपजेल जुड़े थे। पूरे राज्य में राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

इसके बाद प्रत्येक माह कार्यदिवस वाले शनिवार को जेल परिसर में ऐसे ही जेल लोक अदालत का आयोजन न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जायेगा । जिला न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा सचिव के साथ जेल परिसर में ही विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 बंदी उपस्थित थे।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *