दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा. बचेली नगरपालिका लौहनगरी के वार्ड 10 पुराना मार्केट
बचेली पुष्प वाटिका बाल उद्यान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है
इस उद्यान की जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण नेताओं की रहती है चुनावी वादे चुनाव जीतने के बाद नेता भूल जाते हैं अपने किए हुए वादे
यह तस्वीरें बाल उद्यान की जमीनी हकीकते बया कर रहीं हैं।
बचेली :- लौहनगरी बचेली के वार्ड क्रमांक 10 पुराना मार्केट बचेली में स्थित यह पुष्प वाटिका बाल उद्यान वर्षो से अपनी मरमत एवं सौदर्यकरण की राह देखते देखते अब थक चुकी हैं उद्यान में फैली कूड़ा-करकट जंगल गंदगी व नालियों में जलभराव जर्जर व टूटी हुई बाउंड्रीवाल एवं कबाड़ में तब्दील हो चुके बच्चों के खेल सामग्री से उद्यान अब अपनी सुंदरता खो चुकी है वार्ड वासियों से मिली जानकारी के अनुसार अनुमानित 15 वर्ष पूर्व इस पुष्प वाटिका बाल उद्यान का निर्माण नगर पालिका परिषद बड़े बचेली द्वारा करवाया गया था जिसके निर्माण के पश्चात उद्यान की सुंदरता के साथ-साथ पार्क में साफ-सफाई होने के कारण लोग यहां पर टहलने व बच्चे युवा खेलने आते थे। धीरे-धीरे आसपास के लोगों ने यहां पर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया साथ ही घरों की जलनिकासी भी पार्क की तरफ कर दी गई। समय के साथ-साथ यह खूबसूरत पुष्प वाटिका बाल उद्यान बदहाल होने लगा। मौजूदा समय में कूड़ा व जलभराव ही इसकी पहचान बन चुकी हैं। जो अब पूरी तरह गंदगी से घिरी रहती है, चुनावी वर्ष आते ही चुनाव लड़ने के लिए जनप्रतिनिधि वार्ड वासियों को पुष्प वाटिका बाल उद्यान का मरम्मत जीर्णोद्धार व सौंदर्य करण की प्रहलोवन देने में लग जाते हैं जैसे ही चुनाव जीतकर अपनी पद ग्रहण करते हैं उसके साथ ही यह चुनावी वादे को भूल जाते हैं नगरीय प्रसाशन जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदारों की अनदेखी से यह पुष्प वाटिका बाल उद्यान दिनों दिन बदहाली का शिकार होता जा रहा है। बचेली में स्थित नवरत्न कंपनी एनएमडीसी से नगरपालिका बचेली को मिलने वाली सीएसआर फंड, डीएमएफ फंड ,स्लारी पाइपलाइन फंड से मिले करोड़ों रुपए से तमाम विकास कार्य व योजनाये चलाई गई, परंतु आज तक पार्क की बदहाली दूर करने में किसी जनप्रतिनिधि ने अपनी रुचि नहीं दिखाई।
वर्जन :- अलका समद्दार एडवोकेट
निवासी वार्ड क्रमांक-10 बचेली
यह बड़ी विडंबना की बात है की वार्ड क्रमांक 10 से वार्ड वासियों ने कांग्रेस पार्षद को चुना हैं। पार्षद बनने के बाद पार्षदों की दल ने वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद को नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में चुना अब वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद नगर पालिका में अध्यक्ष के रूप पर आसीन है जीसके बावजूद वार्ड क्रमांक 10 में स्थित पुष्प वाटिका बाल उद्यान अपनी मरम्मत एवं सौंदर्य करण की उपेक्षा तस्वीरों में चीख चीख कर बयां कर रही है।
दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट


