रायपुर,राजधानी टिकरापारा के होटल में बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, पुलिस में मामला दर्ज,

रायपुर,राजधानी टिकरापारा के होटल में बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफ्रेंड का रेप, पुलिस में मामला दर्ज,

रायपुर,राजधानी के टिकरापारा के होटल में रेप का मामला सामने आया है,टिकरापारा पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। दुर्ग में रहने वाली एक लड़की को रायपुर लाकर उसके बॉयफ्रेंड ने ही उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मामला टिकरापारा इलाके के एक होटल का है , इस मामले की शिकायत लड़की ने दुर्ग पुलिस से की थी। वहां से केस ट्रांसफर होकर रायपुर के टिकरापारा थाने पहुंचा है। इस मामले में अब पुलिस आरोपी के संबंध में जानकारी जुटा रही है,दुर्ग की रहने वाली लड़की रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। लड़का भी यहीं प्राइवेट कंपनी में काम करता है। फेसबुक के जरिए 5 साल पहले दोनों में दोस्ती हो गई। देर रात तक दोनों साथ में चैटिंग किया करते थे। इसके बाद एक दूसरे से मिलने लगे। लड़के ने लड़की को प्रपोज करते हुए आई लव यू कह दिया लड़की को भी युवक से प्यार हो गया। उसके बाद दोनों अक्सर साथ में वक्त बिताने लगे। कुछ महीने पहले दोनों के बीच शादी की बात को लेकर अनबन हो गई। लड़की ने कहा तुम मुझसे शादी करो, लड़के ने इनकार कर दिया। आरोप है कि वह लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका था। दोनों के बीच हुए झगड़े की वजह से दोनो का ब्रेकअप हो गया। पिछले सप्ताह युवक ने फिर से लड़की से संपर्क किया । वह कहने लगा कि पुरानी बातें भूल जाओ,हम एक नई शुरुआत करते हैं। लड़की को मनाने के बहाने उसने होटल में बुलाया दोनों ने बातचीत की। लड़के ने इस दौरान फिर लड़की से संबंध बनाया और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की परेशान रहने लगी बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं गई,मगर उसने युवक के खिलाफ अब कार्रवाई का मन बनाया और दुर्ग पुलिस से संपर्क कर युवक के खिलाफ शिकायत की। दुर्ग पुलिस ने मामले को टिकरापारा पुलिस को भेज दिया जिसे लेकर टिकरापारा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *