खनिज परिवहन की आनलाइन अनुमति खत्म कर 500 करोड़ रुपये की वसूली

खनिज परिवहन की आनलाइन अनुमति खत्म कर 500 करोड़ रुपये की वसूली

रायपुर प्रवर्तन

समीर बिश्नोई । के खनिज विभाग
निदेशालय (ईडी) ने आइएएस समीर बिश्नोई सहित तीन को रिमांड पर लेने के लिए खनिज परिवहन के नियमों के बदलाव को सबसे बड़ा आधार बनाया। ईडी की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रदेश के आनलाइन सिस्टम को खत्म कर दिया। आफलाइन सिस्टम से सिर्फ 16 महीनों में ही कोयला परिवहन से 500 करोड़ रुपये की अवैध वसूली हुई। आनलाइन सिस्टम में बदलाव का आदेश तत्कालीन खनिज संचालक समीर बिश्नोई ने जारी किया था। खनिज विभाग ने 15 जुलाई 2020 को एक अधिसूचना जारी करके आनलाइन व्यवस्था को समाप्त कर दिया। इसके बाद 10 अगस्त 2020 को जारी एक और अधिसूचना से खनिज परिवहन की अनुमति के लिए केवल मैन्युअल पद्धति को अनिवार्य कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *