थाना बलौदा से 40 कि.ग्रा. कीमती 60,000रु तो वही अकलतरा से किया गया 70 कि.ग्रा. 40000 कीमत अवैध पटाका बरामद

थाना बलौदा से40 कि.ग्रा. कीमती 60,000रु तो वही अकलतरा से किया गया 70 कि.ग्रा. 40000 कीमत अवैध पटाका बरामद
जांजगीर चांपा।थाना बलौदा पुलिस टीम के द्वारा बलौदा के रिहायसी ईलाका सार्वजनिक स्थान में छब्बुलाल देवांगन अपने कब्जे में घर में अवैध रूप से फटाखा रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर रेड कार्यवाही किया रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी के कब्जे से 40 कि.ग्रा. कीमती 60,000/ रूपये बरामद किया गया
आरोपी द्वारा फटाखा को अवैध रूप से बिना लाईसेंस के रखना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
वही अकलतरा में 13.10.22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हफीज खान 34 वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 6 थाना अकलतरा अपने घर अंदर में अवैध रूप से फटाका रखा है, जिसकी सूचना पर अकलतरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी के कब्जे से 70 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा कुल कीमती 40000/- रु लगभग शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशानिर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था इनके द्वारा पटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया
आरोपी हफीज खान पिता सलीम खान 34 वर्ष अकलतरा के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *