दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
राजीव युवा मितान क्लब एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2022 की बैठक हुई सम्पन्न*
ज़िले के युवाओं को खेल का लाभ मिलेः तूलिका कर्मा
आज ज़िला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक की सफल आयोजन हेतु बैठक ली गई। जिसमें मुख्य रूप से क्लब स्तर में पंजीकृत खिलाड़ियों की सूची, राजीव मितान क्लब द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सांस्कृतिक स्थल, प्राकृतिक स्थल को चिह्नांकित कर विस्तृत जानकारी, क्लब सदस्यों को मीटर रीडिंग कार्य किए जाने एवं राजीव मितान क्लब द्वारा किए जा रहे खर्च की जानकारी ली गई । छत्तीसगढ़ ओलम्पिक की क्लब स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता पूरी हो चुकी ज़िप अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने कहा कि ज़िले के लिए राजीव मितान युवा क्लब बहुत बड़ी सौग़ात है इसमें अधिक से अधिक युवाओं का खेल के माध्यम से विकास किया जाना चाहिए साथ ही सभी को निर्देश दिया कि क्लब के द्वारा किए जा रहे व्यय पर भी अच्छे से ध्यान रखे। जिला खेल अधिकारी व उपस्थित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक के तहत क्लब स्तर पर आयोजन पूर्ण हो चुके हैं। अब जोन स्तर पर खेलकूद की शुरुआत होगी। जोन स्तर से जिला स्तर तक छत्तीसगढ़ ओलम्पिक खेल का आयोजन समय करा लिया जायेगा। बैठक में जिला दंतेवाड़ा राजीव युवा मितान क्लब के ज़िला समन्वयक श्री सलीम रज़ा उस्मानी,जिला खेल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर, अनुविभागीय अधिकारी(रा) दंतेवाड़ा व बचेली, सभी ब्लॉक की जनपद सीईओ एवं सभी नगर पालिका/पंचायत के सीएमओ मौजूद थे
दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

