दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
लौहनगरी बचेली में सफाई व्यवस्था चरमराई
जिम्मेदार महज कागजों पर कीटनाशक दवा की क्रय व छिड़काव कर अपनी जेब की विकास करने में लगे हुए हैं।
वार्ड वासी सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर वार्ड पार्षद व जिम्मेदारों की ध्यान आकर्षित करने में जुटे हैं।
पालिका प्रशासन व जिम्मेदार नगर को स्वच्छ बनाने में नहीं दिख रहे गंभीर
महज 1 घंटे बारिश होने पर खुल जाती है पालिका प्रसाशन की पोल
बचेली :- लौहनगरी बचेली के लगभग आधा दर्जन वार्डो में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमराई हुई है पालिका प्रशासन इन दिनों अपनी दायित्व के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति करते नजर आ रही है हल्की सी बरसात होने पर नगर पालिका के कारनामों की पोल खुलती नजर आ रही है कीचड़ व गंदगी से पटी नालियों का गंदा पानी अब गली मोहल्ले की सड़कों पर बहने लगती है यह गंदे पानी से होकर लोगों को आने जाने के लिए विवश होना पड़ता है। हल्की बरसात होने पर नालियों के यह गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस रहा है। जबकि सरकार द्वारा बारिश के मौसम से पूर्व संक्रमीत रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर कीटनाशक दवाओं की छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे परंतु शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा मात्र कागजी कार्यवाही कर खानापूर्ति करती नजर आ रही है। जबकि नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के अंतर्गत 18 वार्ड आते हैं जिनमें से 1 वार्ड ग्रामीण अंचल में आता है जहां के ग्रामीण नगरपालिका का बहिष्कार कर वापस पंचायत में शामिल हो रहे हैं उक्त वार्ड में ग्रामीणों के बहिष्कार के बाद चुनाव भी नहीं हुई उक्त वार्ड पर नगर पालिका मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाती है साथ ही वार्ड क्रमांक 11,12,13,14, एवं 18 नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के टाउनशिप एवं माइनिंग एरिया के अंतर्गत आती है जहां की बिजली पानी व सफाई जैसे मुलभुत सुविधाएं एनएमडीसी अपने कर्मचारियों के माध्यम से स्वयं उपलब्ध करवाती है एवं उक्त कार्यो का खर्चा भी स्वयं निरवहन करती है इसके बावजूद नगर का यह बदहाल है जिस्से नगरवासी चिंतित हैं।
जानिए सूत्रों ने क्या कहा
पालिका प्रशासन सफाई के नाम सिर्फ और सिर्फ खाना पुर्ती कर रही है कीटनाशक दवाओं के क्रय व छिड़काव के लिए प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए कागजो पर लीपा पोती कर खर्च की जाती हैं। फिर सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखना लाजमी है। वही वार्ड क्रमांक- 12 के समीप मुख्य मार्ग शिव मंदिर के पास जलभराव होने के कारण भी कई बार दुपहिया वाहन चालक भी गंदे पानी में गिरकर जख्मी हो रहें हैं।
दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

