रिश्वतखोर पटवारी CM बघेल से शिकायत के बाद नपा

रिश्वतखोर पटवारी CM बघेल से शिकायत के बाद नप गया

कोरिया. मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. सीएम बघेल से भेंट मुलाकात के दौरान किसानों ने शिकायत की थी कि, हल्का नम्बर 11 में पदस्थ पटवारी काम करने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं. जिसके बाद कोरिया जिले में पटवारी पर बैकुंठपुर एसडीएम अंकिता सोम ने की बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, पटवारी आशीष पाल बैकुंठपुर क्षेत्र के आमगांव पटवारी हल्का नम्बर 11 में पदस्थ थे. पटवारी ने
किसान से भूमि की चौहद्दी बनाने ,फौत चढ़ाने के लिए पैसे लिए थे, जिसकी शिकायत किसानों ने की थी. कार्रवाई में पूछताछ के दौरान पटवारी ने पैसा लेन देन की बात अधिकारी से स्वीकार कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *