दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावंगा में बालिका दिवस का आयोजन
दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर 2022। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा गीदम विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावंगा में बालिका दिवस का आयोजन किया । जिसमे विद्यालय के स्वास्थ्य प्रभारी आरती सिन्हा एवं सी-3 यूनिसेफ जिला-समन्वयक श्री विनोद साहू के द्वारा उपस्थित लगभग 900 से ज्यादा किशोरी बालिकाओं को साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरक प्रोग्राम से जोड़कर, एनीमिया एवं खून की कमी जैसे रोगों से बचाव हेतु साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरक दवाई का सेवन करवाया गया प् इस अवसर पर सी-3 जिला समन्वयक द्वारा किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत बाल -संरक्षण, एनीमिया, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड पूरक दवाई वितरण प्रोग्राम WIFS पोषण आहार, किशोर बालिकाओं हेतु बनी समूह मेरी जिन्दगी मेरा निर्णय इत्यादि विषयों में जानकारी दिया गया कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी कर्मचारी, जिला समन्वयक सेन्टर फाँर कैटेलाइजिंग चेंज सी-3, यूनिसेफ व विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।
दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

