लोकेशन:– जांजगीर-चांपा।
बारूद के ढेर में टेंपल सिटी शिवरीनारायण जहा धर्म की इस नगरी में मडराया मौत का साया, पल भर की चूक और पूरा शहर तबाह जिम्मेदारों अधिकारियो को नहीं है कोई सरोकार, कर रहे है बड़ी दुर्घटना बेसब्री से इंतजार।*
जांजगीर-चांपा जिले के टेंपल सिटी शिवरीनारायण में मंडराया मौत का साया, जहां आज पूरा शहर बारूद के ढेर में खड़े नज़र आ रहे है अगर पल भर की एक चूक हुई तो आज पूरा शहर जलकर तबाह हो जाएगा। जहा जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में मुख दर्शक बने बैठे हैं और बड़ी दुर्घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तभी तो आज नियमों को ताक में रखकर टेंपल सिटी शिवरीनारायण के कुछ फटाके व्यापारियों द्वारा अवैध तरीके से भंडारण से अधिक पटाखे के रूप में बारूद की मात्रा शहर के अंदर जगह-जगह अपने गोदामों पर छिपा कर रखें है, जहा एक छोटी सी चूक के कारण यदि इन पटाखों में आग लग गई तो आज यह धर्म की नगरी टेंपल सिटी शिवरीनारायण जलकर तबाह हो जाएगा।
जी हा आपको बता दें कि नियमानुसार दिवाली के 3 दिन पहले ही इन व्यापारियों को नियमानुसार संतुलित मात्रा में फटाका रखने कि अनुमति दी गई है परंतु कुछ व्यापारी पैसों के लालच में आकर अधिक मात्रा में खतरनाक बारूद से भरे पटाखों का भंडारण 15 दिन पहले ही अपने गोदामों पर छिपाकर रख दिए हैं। मानो आज टेंपल सिटी शिवरीनारायण में यदि सही जांच कर छापेमारी की गई तो हर दो कदम बाद पटाखे का अवैध रूप से भंडारण करने वाला गोदाम मिलेगा जिसमें भारी मात्रा में व्यापारियों द्वारा फटाके छुपा कर रखा गया है, परंतु जिस प्रकार से जिले के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर कुंभकरण की गहरी निंद्रा में सोए नजर आ रहे हैं इससे साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं इन खतरनाक बारूद से भरे फटाको के भंडारण में इन अधिकारियों का भी हाथ है तभी तो अभी तक टेंपल सिटी शिवरीनारायण में किसी भी प्रकार की छापेमारी नहीं की गई हैं जिसके चलते आज पूरा शहर मौत के कुंए में तैरते नजर आ रहे हैं।

