रायपुर,ईडी के छापे पर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह की प्रेस कांफ्रेंस,सरकार पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री ने किया पलटवार…

रायपुर,ईडी के छापे पर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह की प्रेस कांफ्रेंस,सरकार पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री ने किया पलटवार…

रायपुर.प्रदेश में ईडी के छापे पर सियासत तेज हो गई है.पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा,देश और दुनिया के सामने छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है.सच सामने आएगा. कुछ भी नहीं छिपेगा. पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा,अधिकारी संभल जाएं.भ्रष्टाचार में लिप्त रहेंगे तो ऐसी ही कार्रवाई होगी. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है इसलिए सेंट्रल एजेंसियों का सहारा ले रही,

पूर्व सीएम डाॅ. रमन ने कहा, हमने कल्पना नहीं की थी कि चालीस-चालीस अधिकारियों के यहां छापा पड़ेगा. राज्य सरकार सोनिया गांधी का एटीएम है. 25 रुपए प्रति टन की दर से कोयले पर वसूली चल रही है. कोरबा में पान वाला, चाय वाला सब जानते हैं. यह किसी से छिपा नहीं है. ये लोग कहते थे कि ईडी आएगी. अब ईडी आया तो धमाके के साथ आया. साक्ष्य लेकर आया.

पूर्व सीएम डाॅ. रमन ने कहा, बीजेपी सीधी लड़ाई लड़ रही है. पूरे देश में लड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में जनता भी अब सब समझ रही है. चिटफंड में छह हजार करोड़ के मुख्यमंत्री के आरोप पर रमन सिंह ने कहा कि चार साल से सरकार उनकी है. पुलिस उनकी है. क्या कर लिया? मैं बार -बार कहता था कि कलेक्टर का काम राज्य में कलेक्टिंग एजेंट की तरह है. इस छापे से ये बात साफ हो गई.

ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश : सीएम बघेल
ईडी छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है इसलिए सेंट्रल एजेंसियों का सहारा ले रही है. ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश कर रही है. चुनाव तक इस तरह की कार्रवाई होगी, लेकिन जनता जान चुकी है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कैसे सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. 6 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला पर ईडी-आईटी की कार्रवाई क्यों नहीं होती ?

ईडी की कार्रवाई राजनीतिक षडयंत्र :- सुशील आनंद,कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष,

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा,रमन सिंह के बयानों से साफ है कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक षडयंत्र है.रमन सिंह के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुआ इसलिए उन्हें भ्रष्टाचार ही दिखता है. ईडी की कार्रवाई अभी जारी है, लेकिन रमन सिंह को पहले से पता है क्या-क्या मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *