दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
जिला चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन
दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर 2022। दुनिया भर में लड़कियों की आवाज को सशक्त करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष जिला चिकित्सालय में भी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर पर जागरूक किया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता करना है। जिसमें लोगों को लिंग परीक्षण ना कराने तथा भ्रूण हत्या रोकने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के नर्सिंग प्रशिक्षण एवं जिला अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

