डॉ. विकास पाठक की अध्यक्षता में शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के हिरक जयंती कार्यक्रम को लेकर जनभागीदारी समिति की हुई बैठक
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन ओर कार्यक्रमो की रूप रेखा के साथ विभिन्न समितियों के साथ रूपरेखा की गई तैयार-डॉ. विकास पाठक
रायपुर/11 अक्टूम्बर 2022 शा.नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय अपने 75वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है इस अवसर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ.विकास पाठक ने अपनी समिति महाविद्यालय में बैठक लेते हुए बताया की इसे हिरक जयंती (goldan jublee) के रूप में मनाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।यह कार्यक्रम 12 जनवरी युवा दिवस से शुरू होगा जिसमें मुख्यरूप से महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए, सभी छोटी-बड़ी समितियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
आज के इस बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य आलोक अग्रवाल,गोपी साहू, संतोष साहू, हेमंत कामड़े, अरुणेश मिश्रा, शांतनु झा, संपत सिंह,चरण शर्मा, माधुरी यादव, पुष्पलता त्रिपाठी,संगीता दुबे,प्राचार्य एवं विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
भवदीय,
डॉ. विकास पाठक,
अध्यक्ष
शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय।
प्रवक्ता काँग्रेस
पश्चिम विधानसभा
मो.9300291891

