छत्तीसगढ़, के दुर्ग जिले में भीड़ ने की 3 साधुओं की बेदम पिटाई, बच्चा चोरी के शक में भड़का इलाका, SP ने की ये अपील..

छत्तीसगढ़, के दुर्ग जिले में भीड़ ने की 3 साधुओं की बेदम पिटाई, बच्चा चोरी के शक में भड़का इलाका, SP ने की ये अपील..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बच्चा चोरी के शक में मारपीट का मामला सामने आया है. भीड़ ने 3 साधुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी. बीच सड़क पर लोगों ने बेरहमी बरती है. भिलाई-3 के चरोदा में साधुओं से मारपीट की गई है.

बताया जा रहा है ये वीडियो एक दिन पुराना है,जो शोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने आनन फानन में मामले की जानकारी ली. साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है. मामले की तफ्तीश की जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामवासी किसी तरह की अफवाह में न आएं.एसपी ने अपील की किसी से मारपीट न करें. कानून को हाथ में न लेने की अपील की है.

बता दें कि बच्चा चोरी होने की अफवाह फैली है,जिससे लोगों में भारी आक्रोश है.किसी अनजान व्यक्ति को देखते हैं, तो मारपीट में आतुर हो जाते हैं, जिसका नतीजा आज फिर साधुओं पर कहर बनकर टूटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *