बीएससी की छात्रा के साथ बालात्कार,कर फिर उसी के घर में कर दी हत्या,आरोपी फरार,

बीएससी की छात्रा के साथ बालात्कार,कर फिर उसी के घर में कर दी हत्या,आरोपी फरार,

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के एक गांव में बुधवार को बीएससी में पढ़ने वाली 19 साल की एक छात्रा की कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसी के घर में हत्या कर दी गई.पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा छोटी बहन बुधवार दोपहर जब अपने स्कूल से लौटी तो उसे अपना घर बंद मिला जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसी समय युवक दरवाजा खोलकर बाहर भाग गया।
उन्होंने कहा कि लड़की ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया. उन्होंने कहा कि छोटी बहन को घर में अपनी बड़ी बहन का शव मिला. लड़की के पिता ने देर रात भोंगांव थाने में मामला दर्ज कराया.

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कराया है.उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *