रायपुर,चार दिनों में चोरी की तीन घटनाएं दो मोटरसाइकिल,जेवर-पैसे पार,थाना बना मूक दर्शक,
मंदिर हसौद,स्थानीय थाना क्षेत्र में चार दिनों में चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थान से दो मोटरसाइकिल पार कर दीं। वहीं छतौना में एक घर से जोवर पैसे पार कर दिए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चीचा निवासी कार्तिक मनहरे 30 सितंबर को मंदिर हसौद देसी शराब दुकान गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 04 एन एन 7521 को लाक कर सड़क किनारे छोड़ा था। लगभग 20 मिनट बाद 8:50 बजे लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास पता करने के बाद उसने थाने में प्राथमिकी कराई। चोरी की दूसरी घटना चंदखुरी की है। रिम्स हास्पिटल में एमआरडी असिस्टेंट पद पर कार्यरत ग्राम नगपुरा निवासी विजयेन्द्र कुमार वर्मा दो अक्टूबर को दोस्त योगेश कुमार
साहू और बहन सरिता वर्मा के साथ चंदखुरी कौशल्या माता के दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 04 एलटी 8277 को पार्किंग में खड़ी की थी। रात करीब 8 बजे दर्शन कर वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास पता करने के बाद नहीं मिलने पर प्राथमिकी
थाने से महज एक किलोमीटर दूर घर में धावा : मंदिर हसौद थाने के पास स्थित छतौना निवासी संतोष यादव के घर में तीन अक्टूबर को चोरों ने धावा बोलकर चार सोने की पत्ती, दो सोने के झुमके, दो सोने के टाप, एक अंगूठी, चांदी के आठ पायल, चांदी की चार चाबी रिंग और 12 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए। चोर खिड़की से घुसे थे। पुलिस प्राथमिकी कर जांच में जुटी है। किसी भी मामले में अपराधी का सुराग नहीं मिला है।

