समस्या से निजात दिलाने विधायक जुनेजा को सौपा ज्ञापन

समस्या से निजात दिलाने विधायक जुनेजा को सौपा ज्ञापन
रायपुर/राजधानी के वीरांगना अवंति बाई वार्ड के घासपारा के निवासियों ने क्षेत्र के झुग्गी बस्ती में विगत वर्षों से अंधेरे में रहने मजबूर हैं, चाहे पीने का पानी हो या निस्तारी की बात यहां कई सालों से लोग तकलीफ झेल रहे हैं।रेलवे क्षेत्र होने से रेल प्रशासन द्वारा लगातार इन्हें नियमों का हवाला देकर सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।इसी कड़ी में यहां के लोगों ने रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई जिसे गौर करते हुए तत्काल विधायक जुनेजा ने निगम सहित विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को इस पर निराकरण करने का आदेश दिया।श्री जुनेजा ने इस तकलीफ से रूबरू होते हुए रेल अधिकारियों से बात करने की बात कही।इस अवसर पर वार्ड के गोवेर्धन भगत के साथ बुजुर्ग महिला व युवागण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *