बिरगॉव मे रामलीला देखने उमड़ रही भक्तों की भीड़

रामलीला देखने उमड़ रही भक्तों की भीड़
कलाकारों द्वारा दी जा रही मनमोहक प्रस्तुतिया
रायपुर —बीरगांव रावाभाटा में सनातन धर्म उत्सव समिति द्वारा पांच दिवसीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज दूसरे दिन लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं वही कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है । उनकी कला से लोग खींचे चले आ रहे हैं क्षेत्र में पहली बार ऐसा बड़ा आयोजन होने के कारण यह चर्चा में भी बना हुआ है वही आयोजन के चलते पूरा बीरगांव राममय वातावरण में रंगा हुआ नजर आ रहा है आज की प्रमुख लीला धनुष यज्ञ और श्री राम विवाह की थी। कल से शुरू हुई रामलीला को देखने के लिए आसपास से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और अंतिम तक लीला का आनंद ले रहे हैं ऐसी लीला उनको पहली बार देखने को मिल रही है ।साज सजावट के साथ-साथ अभिनव भी दर्शकों को आनंदित कर रही है।
लीला स्थलं के आसपास मेला जैसा मोहोल बन गया है ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *