रायपुर,CM हाउस में गरबा रास का आयोजन:मुख्यमंत्री बघेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना,प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली,किया डांडिया रास…
रायपुर, मुख्यमंत्री निवास स्थित जनदर्शन हाल में समग्र गुजराती समाज की ओर से गरबा रास का आयोजन किया गया.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता रानी के समक्ष गरबा कलश प्रज्ज्वलित कर और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर गरबा रास का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने देवी मां से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री निवास में पारम्परिक अंदाज़ में गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल सपरिवार गरबा रास कार्यक्रम में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने संगीत की धुन पर रिदम के साथ डांडिया रास किया. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद हैं.

