शाहिद रजा ने अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का किया स्वागत

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से। शाहिद रजा ने अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का किया स्वागत। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के पदभार ग्रहण एवं आभार कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में रखा गया जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा केदार कश्यप जी / मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज जी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरीफ खान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह होरा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बर्नार्ड जोसफ / नजमा अजीम अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य तौकीर रजा जी कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहीद खान ने किया साथ ही बिलासपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला विशेष आमंत्रित सदस्य शाहिद रजा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव जी एवं अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का स्वागत सम्मान फूल माला एवं साल से किया इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *