आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने रसोईया संघ के साथ मनाया गांधी जयंती


आम आदमी पार्टी चारामा
दिनाँक 02-09-2022

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने रसोईया संघ के साथ मनाया गांधी जयंती

चारामा, आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर बस्तर संभाग के रसोइया संघ के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के दौरान धरना स्थल पहुचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के संग मनाया गांधी जयंती ।

कोमल हुपेंडी ने कर्मचारियों के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मनाया गांधी जयंती और कहा कि आम आदमी पार्टी रसोइया संघ के साथ खड़ी है उन्होंने रसोइया संघ की मांगो का समर्थन किया व मांगो को जायज ठहराया ।

आपको बता दे कि रसोईया कर्मचारी संघ पिछले सप्ताह भर से अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है. बस्तर (Bastar) संभाग के करीब 15 हजार से ज्यादा रसोईया संघ के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं. एक साथ सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के तहत दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई. संभाग के कई अंदरूनी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है.

कोमल हुपेंडी ने राज्य सरकार के दिये बयान पर तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार मंत्री जी ने कहा कि हड़ताल जल्द से जल्द समाप्त करे कर्मचारी नही तो हम दुसरो को नियुक्ति कर देंगे ऐसा कहना सरासर गैर जिम्मेदाराना बयान है इससे सरकार की कार्य छमता व इरादे साफ है कि सरकार इनकी मांगो को पूरा नही करना चाहती और प्रदेश में फैले बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए सरकारी कर्मचारियों को डराते हुए दमन की राजनीति करने चाहती है

परवेज खान ने बताया कि कई जगहों पर महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से और खुद शिक्षक मध्यान्ह भोजन पका रहे हैं लेकिन बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिल रहा है और ना ही गुणवत्ता युक्त भोजन परोसा जा रहा है. खुद जगदलपुर शहर के ही कई प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के भोजन में कीड़े निकल रहे हैं तो कहीं अधपका भोजन बच्चों को खिलाया जा रहा है.

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान,दिनेश पटेल,गिरवर पोया,मकसूदन साहू,श्रीमती सुशीला साहू,इंद्रा ठाकुर,रितेश सिन्हा,रसोइया संघ के अध्यक्ष फत्तेसिंह निषाद व बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *