रिश्वत लेते Video Viral, भारी लापरवाही के चलते महिला थाना प्रभारी और 2 ASI सस्पेंड, देखें वीडियो
मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसपी ने जिले के महिला थाना प्रभारी और 2 ASI को निलंबित कर दिया है. वही एक ग्राम रक्षा समिति के सदस्य को भी हटा दिया गया है. एसपी कुमार प्रतीक ने निलंबन की कार्रवाई की है. इस मामले में एसपी कुमार प्रतीक का कहना है कि दो मामलों में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती थी. जिस पर उन्हें निलंबित किया गया है.
दरअसल एसपी कुमार प्रतीक ने जिले के महिला थाने में पदस्थ महिला थाना प्रभारी रमा आर्मो और एक विवेचक ASI सेन को कार्य में गभीर लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है. अप्रैल माह में एक शिकायत के मामले में विवेचना की गई थी. जिसमें भारी लापरवाही शिकायत के बाद पाई गई थी.

