छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर ने प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर ने प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन

         *छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर के प्रतिनिधि मंडल ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी   डी. के. कौशिक से भेंट कर  प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने की  मांग को लेकर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा।*
     *सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन दिया गया है।*
        *पदोन्नति के विरुद्ध में  उच्च न्यायालय में शैलेश कुमार की wps 892/2022 याचिका में शिक्षक पद के पदोन्नति पर रोक है तथा चिंता राम WPS557/2022 की याचिका में व्याख्याता व प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदोन्नति पर रोक है।*
        *माननीय उच्च न्यायालय मे WPS904/2022 नीलम कुमार मेश्राम द्वारा दायर याचिका में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति में माननीय  उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा दिनांक 10 फरवरी 2022 को रोक लगाया गया था, किंतु  माननीय उच्च न्यायालय से 21 फरवरी 2022 को  इसे वापस ले लिया गया है।  जिससे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति में माननीय उच्च न्यायालय का स्थगन नही है।*
      *अतः प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति के आदेश शीघ्र जारी किया जाये*
            *प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए बिलासपुर जिला  शिक्षा अधिकारी श्री डी. के. कौशिक ने कहा कि सोमवार तक वरिष्ठता सूची जारी कर दी जाएगी इस पर दावा आपत्ति प्राप्त कर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी किया जायेगा।*

    *ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रतिभा अवस्थी,जिला सचिव जय कौशिक, संयोजक नर्मदा गढ़ेवाल,कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, निर्मल कौशिक, नवीन चौधरी,देवव्रत मिश्रा,, आलोक पांडे,आदित्य पाण्डेय , धीरेन्द्र पाठक,कमल नारायण गौरहा, बिल्हा ब्लाक अध्यक्ष साधे लाल पटेल,असीम वर्मा आदि उपस्थित थे ।*

संतोष सिंह
जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर

जय कौशिक
जिला सचिव
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *