राजधानी में गरबा की धूम,महिलाओं में दिख रहा है भारी उत्साह,
रायपुर,में गरबा की धूम मची है,आप को बतादें, नवरात्रि के त्यौहार में पहले की अपेक्षा इस बार लोगों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है,खास तौर से महिलाओं में गरबा को लेकर एक अलग ही चलन देखने को मिल रहा है गरबा के लिए नए नए परिधान में महिलायें गरबा में शामिल हो रहीं हैं, जो आकर्षण का केंद्र बना है, राजधानी में जगह जगह गरबा का आयोजन हो रहा है हर जगह भारी तादाद में लोगों का हजूम देखने को मिल रहा है,इसी कड़ी में गरबा में शामिल होने आई महिलाओं से अयान न्यूज़ की रिपोर्टर ने बात किया महिलाओं ने बताया कि हम लोग साल भर से नवरात्रि का इंतजार करतें हैं माता रानी का त्यौहार सभी जाति धर्म के लोगो द्वारा बढ़कर मनाया जाता है,महिलाओं ने बताया कि गरबा में हिन्दू मुसलमान इत्यादि सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं और गरबा का लुफ्त उठातें हैं, इसी कड़ी में अयान न्यूज़ की तरफ से सभी लोगों को नवरात्रि की ढेर सारि,बधाइयां एवं शुभकामनाएं, आप लोग सुरक्षित रहकर माता रानी के पर्व का लुफ्त उठाएं यही अयान न्यूज माता रानी से विनती करता है।


