प्रशासनिक अधिकारी के स्थानांतरण पर अड़े ग्रामीण… घरघोड़ा एसडीएम डिगेश पटेल का ट्रांसफर रद्द करने ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी के स्थानांतरण पर अड़े ग्रामीण… घरघोड़ा एसडीएम डिगेश पटेल का ट्रांसफर रद्द करने ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

घरघोड़ा के एसडीएम डिगेश पटेल के धर्मजयगढ़ ट्रांसफर किए जाने को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। लगभग 50 गांव के पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने घरघोड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर डिगेश पटेल के स्थानांतरण को रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि 3 माह पहले ही घरघोड़ा एसडीएम के रूप में डिगेश पटेल को प्रभार दिया गया था । इन तीन महीनों के दरमियान उन्होंने लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की। वे लोगों की शिकायत को बड़ी गम्भीरता से लेते हैं ऐसे में लोगों में एसडीएम डिगेश पटेल के प्रति विश्वास बढ़ गया था कि वे अच्छे प्रशासनिक अधिकारी हैं और वह कुछ और दिन तक यहां रहें तो उनकी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। लेकिन 3 महीने की अलप अवधि में ही जिला प्रशासन ने डिगेश पटेल का तबादला धर्मजयगढ़ कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा क्षेत्र के 50 गांव के लोग शुक्रवार को रैली निकालकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे। जहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कुछ ग्रामीण इस मामले को लेकर रायगढ़ कलेक्ट्रेट मे भी ज्ञापन देने गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डिगेश पटेल अच्छे प्रशासनिक अधिकारी हैं और उन्हें घरघोड़ा से स्थानांतरित न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *