बिलासपुर IG डांगी ने पदोन्नत कर 18 ASI को रैंक का स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

बिलासपुर. पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को रैंक का स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की सभी को शुभकामनाएं दी. बिलासपुर रेंज के अंतर्गत जिला इकाईयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर माह-जून 2022 में पदोन्नत किया गया था. इन पुलिसकर्मियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पदोन्नति की सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया है.

रेंज के अंतर्गत कुल 18 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर 28 सितंबर को पदोन्नति प्रदान कर आज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी ने सभी नव पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को उनके कंधे पर सहायक उप निरीक्षक के रैंक का स्टार लगाकर बधाई वा शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *